5 Dariya News

टीवी पर अक्षय कुमार ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए

5 Dariya News

मुंबई 11-Nov-2017

अभिनेता अक्षय कुमार ने उन महिलाओं व दर्शकों के लिए आत्मरक्षा की रणनीति सीखने के महत्व पर जोर दिया, जो उनके शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की शूटिंग देखने आए थे। एक बयान के मुताबिक, अभिनेता ने मंच पर कुछ महिलाओं को आमंत्रित किया और उन्हें आत्मरक्षा के कुछ गुर सिखाए, जो मददगार साबित हो सकते हैं। अक्षय ने कहा, "ऐसे मौकों पर स्तब्ध खड़े नहीं रहें, बल्कि आत्मरक्षा के उपाय करें। अगर आप डरते हैं तो और ज्यादा खतरे को बुलावा दे रहे हैं, इसलिए आत्मविश्वासी बनें।"शो का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है।