5 Dariya News

राज्यपाल आचार्य देवव्रत से नागालैंड के किसानों की भेंट

5 Dariya News

शिमला 08-Nov-2017

राज्यपाल आचार्य देवव्रत से आज यहां राजभवन में नागालैंड के किसानों ने भेंट की। भारतीय सेना की इकाई 44 असम राईफलज ऑप्रेशन सदभावना परियोजना के अन्तर्गत 3 से 10 नवम्बर तक नागालैंड के सभी 11 जिलों के 22 किसानों के एक दल के लिए हिमाचल प्रदेश में इकाई स्टाफ सहित राष्ट्रीय एकीकरण यात्रा का आयोजन करवा रही हैं।नागालैंड के किसानों से संवाद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का सबसे प्रगतिशील राज्य है तथा सभी पहाड़ी राज्यों में विकास के सन्दर्भ में आदर्श प्रदेश बन कर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने बागवानी तथा कृषि क्षेत्रों को बढ़ावा दिया है जिससे प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशहाली आई है।उन्होंने नागालैंड में सेब और किवी की खेती आरम्भ करने का सुझाव दिया क्योंकि नागालैंड में फलों के उत्पादन के लिए अनुकूल जलवायु है। उन्होंने प्राकृतिक कृषि को अपनाने पर बल दिया और कहा कि कृषि क्षेत्र में शून्य लागत प्राकृतिक कृषि अपना कर और प्रगति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था का सृजन कर किसानों को कृषक गतिविधियों के लिए ऋण लेने की आवश्यकता नहीं होती।44 असम राईफलज के मेजर गुलशन कुमार ने शून्य लागत प्राकृतिक कृषि पर बहुमूल्य सुझाव देने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मूल उद्देश्य हिमाचल में कृषि क्षेत्र में हुए विकास के बारे में जानकारी लेना है।उन्होंने कहा कि किसानों के लिए ऐसी यात्रा आयोजित करवाने से नागालैंड के लोगों के साथ सम्बन्ध सुदृढ़ होंगे तथा सुरक्षाबलों की छवि में बढ़ावा होगा। उन्होंने कहा कि इससे किसानों पर भी सकारात्मक प्रभाव पडे़गा क्योंकि उन्हें नागालैंड से बाहर हुए विभिन्न विकासों के जानकारी मिलेगी।