5 Dariya News

यमन में होटल पर हवाई हमले में 21 मरे

5 Dariya News

सना 01-Nov-2017

उत्तरी यमन में हौती विद्रोहियों के कब्जे वाले सादाह प्रांत में सऊदी अरब की अगुवाई वाले अरब गठबंधन सेना द्वारा एक होटल पर किए गए हवाई हमले में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, हमले में सुहार क्षेत्र में एक बाजार के समीप स्थित होटल तबाह हो गया।रपट के अनुसार, सभी पीड़ित पुरुष हैं और यह स्पष्ट नहीं है कि वे लोग नागरिक हैं या हौती लड़ाके हैं।वर्ष 2010 के बाद, हौती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की सीमा से लगे सादाह प्रांत पर नियंत्रण स्थापित कर लिया था।अरब गठबंधन सेना ने मार्च 2015 के बाद राष्ट्रपति अब्दु राबू मंसौर के समर्थन में और हौती विद्रोहियों के खिलाफ यहां सैन्य हस्तक्षेप किया था। हौती विद्रोहियों ने राजधानी सना और देश के पश्चिमी भाग पर कब्जा कर लिया था।अरब और सुन्नी देशों के गठबंधन पर पहले भी स्कूलों व अस्पतालों पर हमला कर नागरिकों को निशाना बनाने के आरोप लगते रहे हैं। वहीं गठबंधन सेना अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इन आरोपों को खारिज करती रही है।