रेलवे में बड़े पैमाने पर होंगे संरचनात्मक सुधार : अश्विनी लोहानी
5 Dariya News
नई दिल्ली 26-Oct-2017
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने गुरुवार को कहा कि रेलवे में जल्द ही बड़े पैमाने पर संरचनात्मक और प्रक्रियागत सुधार शुरू होंगे। लोहानी ने यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 112वें वार्षिक सत्र में एक पैनल चर्चा 'अनिवार्यता और बाधाएं : जीएसटी, लॉजिस्टिक्स, अवसंरचना और परिवहन' में यह बातें कही। लोहानी ने कहा, "हम इन सभी (प्रकिया और अवसंरचना में कमी) में बहुत आक्रामक ढंग से सुधार लाएंगे।"लोहानी के मुताबिक, रेलवे ढांचागत मुद्दों को हल करने का काम कर रहा है, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके और यात्री ट्रेनों और मालगाड़ी की औसत रफ्तार में भी सुधार लाया जा सके।उन्होंने सुझाव दिया कि रेलवे में दक्षता लाने का सबसे प्रभावी तरीका संगठन के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करना है, जो पहले से ही शुरू हो चुका है।