5 Dariya News

अंतिम समय तक संगीत साधना में लीन रहीं गिरिजा देवी : योगी आदित्यनाथ

5 Dariya News

लखनऊ 25-Oct-2017

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बनारस घराने की सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा, "विदुषी गिरिजा देवी ने ठुमरी गायन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। गिरिजा देवी की संगीत साधना को देखते हुए उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण तथा पद्म विभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से संपूर्ण विश्व में देश एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उनके संगीत शिक्षण में उनके कई शिष्यों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।"योगी ने कहा कि अपने जीवन की अंतिम अवस्था तक विदुषी गिरिजा देवी संगीत साधना में लीन रहीं। योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।