5 Dariya News

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से जीता कांग्रेस ने गुरदासपुर उपचुनाव :विजय सांपला

5 Dariya News

चंडीगढ़ 22-Oct-2017

सरकारी मशीनरी का योजनापूर्वक दुरुपयोग कर गुरदासपुर उपचुनाव जीती है कांग्रेस, यह निष्कर्ष भाजपा पंजाब ने अपनी समीक्षा बैठक में निकाला। प्रदेशाध्यक्ष विजय सांपला की अध्यक्षता में हुई इस समीक्षा बैठक में वह सभी कोर ग्रुप मैंबर, प्रदेश पदाधिकारी व पूर्व मंत्री ने भाग लिया, जिनको गुरदासपुर लोकसभा में आती 9 विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई थी।सांपला ने कहा कि पहले ही दिन से पंजाब की कांग्रेस सरकार राजनेतिक बदलाखोरी की भावना से काम कर रही है और उसी की छाया प्रबल रूप से इस चुनाव में भी दिखी है। सरकारी तंत्र चाहे वह प्रशासनिक हो या फिर पुलिस दोनों ही कांग्रेस की सेवा में जुटी रही। ऐसा लगता था कि कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही, बल्कि सरकारी तंत्र चुनाव लड़ रहा है। चाहे बी.डी.पी.ओ., शिक्षा अधिकारी, म्यूनिस्पलिटी व नगर पंचायतों के ई.ओ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि हों या फिर डी.एस.पी., एस.एच.ओ, चौंकी इंचार्ज या निचले स्तर के पुलिस मुलाजम हों सभी योजनापूर्वक बड़ी सावधानी से कांग्रेस को जीताने में और अकाली-भाजपा नेताओं/वर्करों को मीठे तरीके से डराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा ने लगभग 68 शिकायतें चुनाव आयोग को भेजी थी। 

चुनाव की घोषणा होते ही हमने स्पष्ट कहा था कि कांग्रेस सरकार बनाम भाजपा-अकाली चुनाव रहेगा ना कि कांग्रेस बनाम अकाली-भाजपा। अंत में हमारी बात ठीक ही निकली। राजनीतिक बदलाखोरी का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि गुरदासपुर के अंदर अबोहर से आकर जाखड़ के खिलाफ कंपेन करने का बदला लेते हुए अबोहर म्यूनिस्पल कमेटी के प्रधान परमिल कल्याणी को लोकल बाडी सचिव ने अपने मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के कहने पर 17 अक्तूबर को हटा दिया। कुछ दिन पहले जिस तरह राजपुरा म्यूनिस्पलिटी कमेटी के प्रधान प्रवीण छाबड़ा व उसके परिवार पर सरकारी मशीनरी दबाव बनाकर इस्तीफा ले लिया गया। यह सब कांग्रेस की तानाशाही रवैए की पुष्टि करती है और हमारी बात को बल देती है कि सरकारी मशीन के दुरुपयोग से कांग्रेस ने चुनाव जीता।समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले प्रमुख थे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, मनोरंजन कालिया, अश्वनी शर्मा, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, डा. बलदेव चावला, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, केवल कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौड, अनिल सरीन, हरजीत ङ्क्षसह ग्रेवाल, सचिव विनीत जोशी, अनिल सच्चर, विजय पुरी, रेणू थापर, कोषाध्यक्ष गुरदेव देबी।