5 Dariya News

कोरियाई प्रायद्वीप संकट का 'सभ्य' समाधान हो : व्लादिमीर पुतिन

5 Dariya News

मॉस्को 20-Oct-2017

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि रूस कोरियाई परमाणु मुद्दे समेत सभी विवादों का निपटारा सभ्य तरीके से तलाशने का हमेशा पक्षधर रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन ने रूसी थिंकटैंक वाल्दाई डिस्कशन क्लब की यहां हुई बैठक में कहा कि उत्तर कोरिया को अलग-थलग करना या धमकाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि रूस प्योंगयांग के परमाणु परीक्षण की निंदा करता है और उसपर लगे संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध के पालन करता है लेकिन कोई उत्तर कोरिया को पसंद करे या न करे, वह एक संप्रभु देश है।उन्होंने कहा, "हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि चाहे कितनी भी जटिल समस्या, जैसे सीरिया, लीबिया, कोरियाई प्रायद्वीप या यूक्रेन की, इसे अलग-थलग करने के बजाए सुलझाना चाहिए।"