5 Dariya News

बांग्लादेश : नाव पलटने से 8 रोहिंग्या शरणार्थियों की मौत

5 Dariya News

ढाका 16-Oct-2017

बांग्लादेश की सीमा के पास बंगाल की खाड़ी में रोहिंग्या शरणार्थियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लापता हैं। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, "आज सुबह चार महिलाओं और चार बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। नाव डूबने के सटीक समय का अभी पता नहीं चल पाया है।" ढाका से करीब 292 किमी दक्षिण-पूर्व में कॉक्स बाजार जिले के शाह पोरिर द्वीप के पास बंगाल की खाड़ी से शवों को बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा, "हमें पता चला है कि करीब 70 रोहिंग्या प्रवासियों से भरी एक नाव डूब गई, जिनमें से करीब 40 रोहिंग्या अब भी लापता हैं।" जीवित बचे लोगों ने बताया कि करीब 20 यात्री तैरकर तट पर आ गए।