5 Dariya News

वीरभद्र सिंह ने तांदी संगम घाट की ऑनलाईन आधारशिला रखी

5 Dariya News

शिमला 12-Oct-2017

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां लाहौल घाटी से निकलने वाली चन्द्रा व भागा नदियों के संगम स्थली में ‘तांदी संगम घाट’ की ऑनलाईन आधारशिला रखी । इस घाट का निर्माण स्थानीय लोगों की आस्था को देखते हुए किया जा रहा है।  घाट के निर्माण पर 22 करोड़ रूपये खर्च होंगे । मुख्यमंत्री ने इसके निर्माण के लिए पर्यटन विभाग के माध्यम से 50 लाख रूपये जारी करने की भी घोषणा की। तांदी संगम घाट धार्मिक तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि इसकी महत्ता स्थानीय लोगों के लिए हरिद्वार तथा बनारस तीर्थ स्थलों जैसी है । इस स्थल पर पहले से ही स्थानीय लोगों, विशेषकर हिन्दुओं द्वारा अन्तिम रस्में निभाई जाती है जिसके चलते यह स्थल उनके लिए महत्वपूर्ण एवं पवित्र स्थान रखता है।मुख्यमंत्री ने लाहौल घाटी के दौरे के दौरान घाट का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए थे।लाहौल स्पीति के विधायक श्री रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि घाट के बन जाने से घाटी के लोगों को अन्तिम रस्में पूरा करने के लिए एक आम मंच उपलब्ध होगा और आने वाले समय में इस स्थल को और भी  विकसित किया जाएगा ।