5 Dariya News

'इक्यावन' में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे संजय कौशिक

5 Dariya News

मुंबई 04-Oct-2017

 'मेरी दुर्गा' में खलनायक की भूमिका निभा चुके अभिनेता संजय कौशिक आगामी धारावाहिक 'इक्यावन' में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इसमें संजय मुख्य भूमिका निभा रहे सत्या के बड़े भाई के किरदार में होंगे। सत्या की भूमिका में नमिश तनेजा हैं।संजय ने कहा, "मैं विष्णु की भूमिका में हूं, जो परिपक्व और सौम्य है। यह एक सकारात्मक किरदार है। वह हमेशा अपने छोटे भाई की देखरेख और मार्गदर्शन करता है। हां, लेकिन साथ ही मैं एक मजेदार व्यक्ति भी हूं।"'ये है आशिकी' और 'प्यार तूने क्या किया' जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके अभिनेता ने कहा, "'मेरी दुर्गा' में नकारात्मक भूमिका निभाने के बाद मैं अपना सकारात्मक पक्ष दिखाना चाहता हूं। इसलिए, मैंने इस भूमिका को चुना क्योंकि मैं इसके लिए उत्सुक था।"