5 Dariya News

मोदी और आर.एस.एस. के अधीन लोकतंत्र और सांप्रदायिक सद्भावना को बड़ा ख़तरा -जाखड़

मोदी को तानाशाह और आर.एस.एस. की विचारधारा को फूट डालने वाला बताया

5 Dariya News

गुरदासपुर 30-Sep-2017

भारतीय जनता पार्टी और आर.एस.एस. की फूट डालो वाली विचारधारा पर तीखी आलोचना  करते हुए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और गुरदासपुर लोक सभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने कहा कि मोदी जैसे ’तानाशाह’ के हाथों में भारत की लोकतंत्र और सांप्रदायिक सदभावना को बड़ी चुनौती पेश हैं।आज यहां एक बैठक को संबोधित करते हुए श्री जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ‘लोकतंत्र’ का कातिल है और उसकी तरफ से विरोध की सभी आवाज़ों को बंद करवाया जा रहा है। दशहरा त्योहार के अवसर पर ईसाई भाईचारे के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी एक तानाशाह की तरह काम कर रहा है जिसके कारण देश में लोकतंत्र बड़े खतरे में है।श्री जाखड़ ने कहा कि चाहे आर.एस.एस. देश का दुश्मन नहीं है परंतु इसकी विचारधारा भारत को सांप्रदायिक आधार पर बांट रही है जोकि बहुत ही ख़तरनाक है और यह धर्म निरपेक्षता के हित में नहीं है। मोदी की तीखी आलोचना करते हुए जाखड़ ने कहा कि एन.डी.ए. सरकार ने नोटबंदी और जी.एस.टी. जैसे अनेकों खतरनाक फ़ैसले लिए हैं जिसके कारण देश के विकास की गति धीमी हुई है और सरकार की तरफ से अपने सांप्रदायिक एजंडे को सब से अधिक ख़तरनाक तरीको साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा और आर.एस. एस. देश को धर्म और जाति के आधार पर बांट रहे हैं जबकि ईसाई, सिख, हिंदू, जैन, दलित, पिछड़ें श्रेणियां और अन्य  सभी बराबर हैं। उन्हों ने लोगों को इस संबंध में चौकस रहने का आह्वान करते हुये इन यत्नों को आर.एस.एस. और भाजपा के घृणित इरादे करार दिया। भारतीय जनता पार्टी का रावण के साथ जि़क्र करते हुए उन्होंने कहा कि रावण को बुरे और बुराई वाले के रूप में देखा जाता है और हम इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के लिए उस के पुतले जलाते हैं। मैं यहां आपको यह संदेश देने आया हूँ कि कांग्रेस ही अकेली भाजपा के घृणित इरादों को रोक सकती है।श्री जाखड़ ने कहा कि नोटबंदी और जी.एस.टी ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है और डीज़ल, पेट्रोल और एल.जी.पी. सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने लग पड़ीं हैं और यह लगातार दिन प्रति दिन उपर जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर बी.जे.पी. नेता यसवंत सिन्हा ने हाल ही में एक लेख लिख कर मोदी और उसके विकास के झूठों का पर्दाफाश किया है।गुरदासपुर उप चुनाव के आने वाले नतीजे को 2019 की लोक सभा मतदान की एक झलक  बताते हुए जाखड़ ने कहा कि इस सीट से भारतीय जनता पार्टी की हार से देश भर में स्पष्ट संदेश जायेगा कि देश के लोगों को फाशीवादी और फुट डालो वाला शासन नहीं चाहिए।हाल ही के डेरा सच्चा सौदा के संकट का जि़क्र करते हुए कांग्रेस के सूबा प्रधान ने कैप्टन की दूरदर्शिता की सराहना की और कहा कि उन की तरफ से उठाये गए हिफाजती कदमों के नतीजे के तौर पर सूबे का बचाव हुआ है और हरियाणा की तरह नहीं हआ। उन्होंने कहा कि अगर बादल सत्ता में होते तो पंजाब भी पंचकुला की तरह जल उठना था।इस मौके पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सलामत ईसा मसीह और विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।