5 Dariya News

दशहरा कमेटी द्वारा दुर्गा अष्टमी के अवसर पर किया शोभा यात्रा का आयोजन

5 Dariya News

खरड़ 28-Sep-2017

दुर्गा अष्टमी के अवसर पर दशहरा उत्सव के चलते दशहरा कमेटी द्वारा दूसरी विशाल शोभा यात्रा का आयोजन परशुराम भवन से किया गया।  जिसका रस्मी उद्घाटन आज दुर्गा रूपी 9 कंजकों द्वारा रिवन काट कर किया गया ।  शोभा यात्रा में पहली झांकी माँ भगवती शेरां वाली की रही, जिस उपरांत देवों के देव महादेव शिव शंकर, श्री बांके बिहारी, अभिमन्यु वध, लंका पति रावण द्वारा सीता हरण सहित शहीदे ऐ आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर भारत माता की झांकियों सहित अन्य झांकिया निकली गई। उक्त झांकियां रंग बिरगी लाइटों से सुसज्जित थी ।यह शोभा यात्रा खरड़- चंडीगढ़ मार्ग से होते हुए लंडरा रोड, मेन बाजार, आर्य कॉलेज से होते हुए पुनः परशुराम भवन में संपन्न हुई। लाइंस क्लब सिटी द्वारा इस शोभा यात्रा का स्वागत में बजार में रिफ्रेश मेन्ट भी बांटी गई क्लब के अधियक्ष गुरमुख सिंह मान ने जानकारी देते हुए वताया कि 30 सितंबर को दसहरा पर्व पर भी रिफ्रेश मेन्ट कि स्टाल लगाई जायगी   इस अवसर पर अध्यक्ष कमल किशोर सहित दशहरा कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे।