5 Dariya News

ममता बनर्जी ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

5 Dariya News

कोलकाता 26-Sep-2017

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"सिंह मंगलवार को 85 साल के हो गए। वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान 2004 से 2014 के बीच प्रधानमंत्री रहे।उनका राजनीतिक करियर 1991 में शुरू हुआ, जब उन्हें प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में देश का वित्त मंत्री बनाया गया था।सिंह ने उसी वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारीकरण व निजीकरण पर जोर दिया था।