5 Dariya News

सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में रामा का हुआ भूत से सामना

5 Dariya News

मुंबई 20-Sep-2017

सोनी सब के ‘तेनाली रामा’ में अब तक कई सारे दिलचस्प मोड़ आ चुके हैं। आगे आने वाले एपिसोड में दर्शक तेनाली को कुछ डरावने अनुभव करते हुए देखेंगे। रामा को अचानक कुछ ऐसार  दिख जाता है कि वो डर के मारे भीगी बिल्ली बन जाते हैं।एक समस्या को लेकर गंगाराव नाम का एक व्यक्ति तथाचार्य से मिलने पहुंचता है। उस व्यक्ति ने एक ऐसी हवेली खरीदी है, जो भूतों  का अड्डा है। तथाचार्य यह बात कृष्णदेव राय (मानव गोहिल) को बताते हैं। राजा भूत के इस रहस्य को सुलझाने की जिम्मेदारी तथाचार्य को सौंपते हैं। तथाचार्य बहुत डर जाते हैं और राजा से  यह कार्य तेनाली को सौंपने को कहते हैं। लेकिन कृष्णदेव राय इस बात पर अड़े रहते हैं कि तथाचार्य ही इस मामले को सुलझायेंगे। धानी और मानी के साथ तथाचार्य उस हवेली में पहुंचते हैं,  लेकिन वो वहां फंस जाते हैं। उन्हें कई डरावनी चीजों का सामना करना पड़ता है। धानी और मानी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाते हैं, लेकिन तथाचार्य फंस जाते हैं। इधर धानी  और मानी राजा को बताते हैं कि उस घर के अंदर सचमुच का भूत रहता है। राजा मुस्कुराते है और उन्हें दोनों की बात पर यकीन नहीं होता। वो तेनाली (कृष्ण भारद्वाज) से तथाचार्य को अपने  साथ लाने को कहते हैं। तेनाली वहां जाने की बात टालते रहते हैं। उन्हें वहां जाने में डर लग रहा था। लेकिन राजा का आदेश भला कैसे टाल सकते थे, इसलिये उन्हें जाना पड़ा। 

तेनाली अपने परिवार के साथ हवेली पहुंचते है। उनका सामना कई डरावनी चीजों से होता है और वो वहां से भागने का फैसला करते है। तेनाली का परिवार तो वहां से भागने में कामयाब हो  जाता है, लेकिन वो उस हवेली में ही फंस जाते हैं। तेनाली वहां से किसी तरह भागकर कृष्णदेव राय तक पहुंचते हैं। कृष्णदेव राय को इस बात पर भरोसा नहीं होता, कि उस हवेली में सचमुच  का कोई भूत है। अंत में कृष्णदेव राय इस मामले को खुद अपने हाथो में लेना का निर्णय लेते हैं और हवेली पहुंच जाते हैं। आखिर हवेली के इस भूत का सच क्या हैं? क्या राजा कृष्णदेव राय  का सामना भी उन डरावनी चीजों से होगा? तेनाली का किरदार निभा रहे कृष्ण भारद्वाज इस ट्रैक के बारे में कहते हैं, ‘‘यह ट्रैक वार्कइ बहुत रहस्यमयी है, जहां किसी को भी नहीं पता कि इन  भूतों के पीछे की सही वजह क्या है। यह कहानी उस समय और भी दिलचस्प हो जाती है जब राजा कृष्णदेव राय खुद वहां जाकर मामला सुलझाने का फैसला करते हैं। यह देखना बड़ा ही  दिलचस्प होगा कि वो इस मामले को सुलझाने में किस तरह सफल होते हैं! देखिये, ‘तेनाली रामा’, सोमवार-शुक्रवार, रात 8 बजे, केवल सोनी सब पर!