5 Dariya News

वीरभद्र सिंह ने किया शिमला-दिल्ली के लिये दो वॉल्वो बसों को रवाना

5 Dariya News

शिमला 18-Sep-2017

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज यहां प्रदेश में अपनी तरह की दो नई यूरो-4 कंपलायन्ट वोल्वो बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ये बसें शिमला-दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी।

यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिये बसों में मोबाईल/लैपटॉप चार्ज करने के लिए प्रत्येक सीट के साथ अलग-अलग यूएसबी पोर्टस् की सुविधा दी गई है। इसके अलावा, यात्रियों को मुफ्त वाईफाई इन्टरनेट सेवा भी प्रदान की जाएगी।मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिय बस में दोनों ओर रचनात्मक डिजाईन युक्त हिमाचल की छवियों की सराहना की।यात्रियों को बहु-संग्रहों में से पंसदीदा फिल्म/गाने चुनने की सुविधा होगी, जिसका प्रयोग बस के वाई-फाई नेटवर्क के माध्यम से किसी भी हैंडहेल्ड डिवाइस से किया जा सकता है। बस में सीमित संख्या में मोबाईल टैबलेटस, इयरफोन तथा मोबाइल चार्जर्स भी उपलब्ध होंगे, जिन्हें यात्रियों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ आधार पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इन सेवाओं के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि नई वॉल्वो बसें यात्रियों को और अधिक आरामदायी परिवहन सुविधा प्रदान करेंगी।हि.प्र. पर्यटन विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि प्रयोगिक आधार पर नई मनोरंजन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, और यदि प्रयास सफल रहता है, ये सुविधाएं निगम की अन्य बसों में भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।मुख्य संसदीय सचिव विनय कुमार और रोहित ठाकुर, हि.प्र. राज्य विकास निगम के उपाध्यक्ष हरीष जनारथा, हि.प्र. राज्य विकास निगम के सदस्य अमरजीत सिंह, सुरेन्द्र सेठी तथा गोपाल कृष्ण महन्त सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौके पर उपस्थित रहे।