5 Dariya News

नाव पलटने से 6 लोगों की मौत, कई लापता

5 Dariya News

लखनऊ/बागपत 14-Sep-2017

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में यमुना नदी में एक नाव के नदी में डूबने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। नाव में लगभग 60 लोग सवार थे। हालांकि, पुलिस सूत्रों के मुताबिक यमुना में नाव पलटने से 10 से अधिक लोगों की मौत की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचे चुकी है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव में शायद क्षमता से अधिक लोग थे इसलिए यह हादसा हुआ। वहीं पुलिस और आसपास के लोगों ने पीड़ितों को नदी से निकालकर प्राथमिक चिकित्सा दी। गंभीर हालत वाले करीब 12 लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। उप्र सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि इस हादसे को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस बीच पुलिस ने इस हादसे में और अधिक लोगों के डूबने की आंशका जताई है। भारी संख्या में राहत एवं बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे चुके हैं।