5 Dariya News

पंजाब के गाँवों में 20,000 शौचालय बनाने के लिए भारतीय फाऊंडेशन के साथ समझौता सहीबद्द

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 13-Sep-2017

पंजाब सरकार ने आज ग्रामीण घरों को 20,000 शौचालय मुहैया करवाने के लिए भारतीय फाऊंडेशन के साथ समझौते पर दस्तखत किये हैं। पंजाब सरकार के जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग द्वारा निदेशक अश्वनी कुमार आई.ए.एस और भारतीय फाऊंडेशन द्वारा मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय चड्ढा ने समझौते पर दस्तख्त किये।पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन अधीन किसी भी निजी संस्थान के साथ मिल कर काम करने वाला पंजाब एकमात्र सूबा है। उन्होंने बताया कि भारतीय फांउडेशन द्वारा सत्या भारतीय अभियान के अंतर्गत पंजाब सरकार के साथ मिल कर स्वच्छ पंजाब के लिए अपना योगदान डाला जा रहा है।प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय फाऊंडेशन द्वारा जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के साथ आज किये गए समझौते के अंतर्गत अमृतसर जिले में ग्रामीण घरों के लिए 20 हजार शौचालय मुहैया करवाए जाएंगे। समझौते के अंतर्गत भारतीय फाऊंडेशन द्वारा अमृतसर के (चौगावां, मजीठा, अजनाला और हरश छीना) चार ब्लाकों में शौचालयों के लिए 30 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान करवाने के लिए जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के साथ साझे तौर पर प्रोग्राम बनाया गया है। 

प्रवक्ता ने बताया कि शेष बचे पाँच ब्लाकों (अटारी, जंडियाला, रईआ, तरसीका और वेरका) में जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग द्वारा 30,000 पखाने मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन साझे यत्नों का 2.5 लाख व्यक्तियों को लाभ मिलेगा।इस से पहले फांउडेशन की तरफ से पंजाब सरकार के सहयोग के साथ लुधियाना जिले के 928 गाँवों में 17628 पखाने मुहैया करवाए गए थे। इस का सीधे तौर पर 86,000 लोगों को लाभ मिला है। इस के अलावा पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से दी गई जानकारी अनुसार 14 सरकारी स्कूल जिन में लड़कियों के लिए अलग पखाना नहीं था में लड़कियों के लिए अलग पखाने बना कर दिए गए हैं।इस मौके श्री मुहम्मद इशफाक डायरैक्टर सैनिटेशन पंजाब, श्री परमजीत सिंह जिला सेनिटेशन अफसर अमृतसर, श्री एस.के. शर्मा एक्सीयन जल सप्लाई और सेनिटेशन, अमृतसर, श्री अतुल बखशी हैड सैनिटेशन भारतीय फाऊंडेशन, दिनेश जैन सी.एफ.ओ, भारतीय फाऊंडेशन और श्री नितिन शर्मा सीनियर मैनेजर भारतीय फाऊंडेशन भी मौजूद थे।