5 Dariya News

मुख्त्यार सिंह अस्सल बने आवाज़-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय सलाहकार

मुख्तयार बोले- देश-विदेश के लोगों को आतंकवाद के खिलाफ मुहिम में जोड़ेंगे

5 Dariya News

पंचकूला 06-Sep-2017

दिल्ली निवासी इंटरनेशनल सिख कौंसिल के चेयरमैन मुख्त्यार सिंह अस्सल को आज आवाज़-ए-हिंदुस्तान का राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया गया l यह नियुक्ति आवाज़-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने मुख्त्यार सिंह अस्सल को दी व सेक्टर-12 में उन्हें दोशाला व माता की चुन्नी देकर सम्मानित किया l मुख्त्यार सिंह अस्सल ने कहा वह आवाज़-ए-हिंदुस्तान को पूरे देश में मजबूत करेंगे l आवाज़-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा की मुख्त्यार सिंह अस्सल के राष्ट्रीय सलाहकार बनने से संगठन ना केवल मजबूत हुआ बल्कि भविष्य में मुख्त्यार सिंह संगठन के अच्छे पथ-प्रदर्शक व बिग थिंक टैंक साबित होंगे l इस अवसर पर इंटरनेशनल सिख कौंसिल के चेयरमैन अस्सल ने कहा की वीरेश शांडिल्य उनके ना केवल बाजू है छोटे भाई है बल्कि उनके सुख-दुःख के साथी है l उन्होंने कहा की शांडिल्य का संगठन देश में आतंकवाद के खात्मे के लिए एतिहासिक मुहिम छेड़े हुए है शहीदों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है उनके परिजनों के सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है और इस लड़ाई में देश के लिए उनका भी खून का कतरा-कतरा कुर्बान है l 

मुख्त्यार सिंह अस्सल ने आवाज़-ए-हिंदुस्तान के सदस्यों को संबोधित करते हए कहा की आज आतंकवाद भारत की नहीं विश्व की ज्वलंत समस्या है उन्होंने कहा की सरकार के साथ-साथ देश की जनता को भी इसके लिए आगे आना होगा और आतंकवाद के खिलाफ तमाम राजनितिक पार्टियों को एक मंच पर आना होगा l मुख्त्यार सिंह अस्सल ने कहा की उनको व देश की जनता को आवाज़-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य पर गर्व है की उन्हें आतंकवाद  की मुहिम छेड़ने पर पाक से आईएसआई,लश्कर-ए-तोयबा व 26/11 के हाफ़िज़ सईद मौत के घाट उतारने की धमकियां दे रहे है उसके बावजूद भी वीरेश शांडिल्य आतंकवाद को खुलेआम चुनौती दे रहे है उन्होंने कहा की वह वीरेश शांडिल्य की सुरक्षा को लेकर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह व हरियाणा,पंजाब के सीएम से जल्द मिलेंगे l मुख्त्यार सिंह ने कहा आतंकवादियों को इंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा और मुख्त्यार सिंह अस्सल ने कहा वह विदेशों में बैठे लोगों को भी आतंकवाद के खिलाफ मुहीम में साथ जोड़ेंगे l बता दें मुख्त्यार सिंह अस्सल कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते है व पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह के चीफ एन्वोय भी रह चुके है l इस अवसर पर हरियाणा प्रधान कुलवंत सिंह मानकपुर,जसमीत जस्सी,सुभाष मेहतासंजीव विक्टर,राममैहर शर्मा,गौतम गुलाटी,गुरचरन सिंह बलिस,रविकांत शर्मा,संजीव शर्मा,विजयेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे l