5 Dariya News

के.जे.अल्फोंस ने पर्यटन राज्यमंत्री का कार्यभार संभाला

5 Dariya News

नई दिल्ली 04-Sep-2017

पर्यटन राज्य मंत्री के.जे.अल्फोंस ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने कहा कि यह काम एक बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने पर्यटन राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद कहा, "पर्यटन क्षेत्र में बड़ी संभावना है, लेकिन सबसे पहले हमें खुद से और देश से प्यार करना होगा। इसके बाद अन्य देशों के पर्यटकों को आकर्षित कर पाएंगे।"अल्फोंस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस तरह का महत्वपूर्ण मंत्रालय मिलना उनके लिए सुखद आश्चर्य की तरह है।उन्होंने कहा, "यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और अद्भुत काम करना है।"