5 Dariya News

संजय टंडन ने जिला न्यायालय परिसर, सैक्टर-43 में ’भाजयमों कानूनी सहायता केंन्द्र’ का उद्वाटन किया

5 Dariya News

चंडीगढ़ 02-Sep-2017

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमों) ने आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें चण्डीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने जिला न्यायालय परिसर, सैक्टर-43 में ’भाजयमों कानूनी सहायता केंन्द्र’ का उद्वाटन किया। यह केंन्द्र आम लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करेगा।इस अवसर पर श्री संजय टंडन ने भाजयुमों के काम की सराहना की और कहा कि ’’यह कानूनी सहायता केंन्द्र जहां आम लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करेगा, साथ ही साथ यह हमारे संगठन को आम लोगों के साथ बेहतर जोड़ने और उनके द्वारा सामना की जाने वाली बाधाओं को जानने और हमारे कानूनी प्रणाली के क्षेत्रो का सरकारी स्तर पर निवारण करने में भी मदद करेगा। युवा मोर्चा द्वारा शुरू किया गया यह उतकृष्ट कार्य इस कार्यक्रम के महत्व को और बढ़ाता है।’’चण्डीगढ़ भाजयुमों के प्रदेश अध्यक्ष ऐडवोकेट गौरव गोयल ने बताया की चेम्बर न.308 जिला न्यायालय परिसर सैक्टर-43, में स्थित यह केन्द्र समान्य लोगों और विशेषकर महिलाओं को युवा मोर्चा के वकीलों के एक पैनल के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए खुला रहेगा। चण्डीगढ़ भाजयुमों के कानूनी प्रकोष्ठ सयोजन ऐडवोकेट अशीष रावल और सह-सयोजक ऐडवोकेट आनंदेश्वर गौतम केंन्द्र के कामकाज की देखभाल करेगें। उन्होनें यह भी कहा है की कोई युवा संगठन द्वारा किया जाने वाला यह काम खुद में एक अनुठी पहल है।प्रदेश मीडिया सचिव अरूणदीप सिंह ने जानकारी दी की जिस किसी को भी कानूनी सहायता की जरूरत हो वह हमारे हेल्पलाईन न.9888370000, 9417567484 और 9814622229 पर संम्पर्क कर सकते है।इस अवसर पर पार्षद चंन्द्रवति शुक्ला, जिला अध्यक्ष देवी सिंह, भाजयुमों राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एंव जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी श्री अमित राणा, प्रदेश के महासचीव अमनदीप सिंह, मेहकवीर संधू, प्रदेश उपाध्यक्ष श्वेता महाजन, हरीश पटेल, गणेश झा, प्रदेश सचीव नरेन्द्र लुबाणा, अभिनव शर्मा, विजय राणा एंव प्रदेश के अन्य पदाअधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।