5 Dariya News

चीन में भूस्खलन, 9 दबे

5 Dariya News

बीजिंग 30-Aug-2017

पश्चिमोत्तर चीन के किंघाई प्रांत में बुधवार को हुए भूस्खलन से नौ लोग मलबे में दब गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि राहत कर्मियों ने तीन लोगों को बाहर निकाला, जिसमें से एक शख्स के जीवित होने की संभावना बहुत कम है। वहीं, छह अन्य को बचाने के प्रयास जारी हैं।भूस्खलन गुओलू तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के एक गांव में तड़के 4.30 बजे हुआ।