5 Dariya News

डेरा हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 36 हुई

5 Dariya News

पंचकूला 26-Aug-2017

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार देने के बाद भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचकूला में 30 लोगों और सिरसा में छह लोगों की मौत हो चुकी है। उल्लेखनीय है कि डेरा सच्चा सौदा का मुख्यालय सिरसा में है।