5 Dariya News

डेरा संप्रदाय को हिंसा से हुए नुकसान का मुआवजा देना होगा : उच्च न्यायालय

5 Dariya News

चंडीगढ़ 26-Aug-2017

 पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि अदालत द्वारा डेरा प्रमुख को दुष्कर्म का दोषी पाए जाने के बाद, उसके अनुयायियों द्वारा की गई हिंसा से हुए नुकसान का मुआवजा डेरा सच्चा सौदा संप्रदाय को भरना होगा। अदालत ने डेरा संप्रदाय की संपत्तियों की सूची मांगी। अपने सुनवाई में उच्च न्यायालय ने कहा कि संप्रदाय को आगजनी और हिंसा में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति करनी होगी। अदालत ने केंद्र सरकार को पंजाब को अतिरिक्त बल मुहैया कराने का निर्देश दिया। पंजाब के वकील ने अदालत को बताया कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दुष्कर्म और यौन शोषण का दोषी ठहराए जाने के फैसले के बाद राज्य में स्थिति तनावपूर्ण है।डेरा सच्चा सौदा के अनुयाइयों द्वारा की गई हिसा में कम से कम 30 लोग मारे गए। डेरा प्रमुख दसियों हजार अनुयाइयों ने वाहनों और घरों में आग लगा दी और मीडियाकर्मियों पर हमला कर दिया, जब साल 2002 के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया।