5 Dariya News

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा प्रसिद्ध शायर डा. सुरजीत पातर पंजाब कला परिषद के चेयरमैन नामजद

डा. पातर की नियुक्ति से पंजाब कला परिषद का रुतबा 10 गुणा और बढ़ा -नवजोत सिंह सिद्धू

5 Dariya News

लुधियाना 22-Aug-2017

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा प्रसिद्ध शायर डा. सुरजीत पातर को पंजाब कला परिषद के चेयरमैन के तौर पर नामज़द किया गया है, जिस संबंधी डा. पातर को नियुक्ति पत्र आज सांस्कृतिक एवं पर्यटन मामलों के कैबिनेट मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकें  घर जा कर सम्मान सहित सौंपा। डा. सुरजीत पातर ने इस नियुक्ति के लिए जहां पंजाब सरकार का धन्यवाद किया, वहीं उम्मीद जताई कि वह पंजाब कला परिषद के साथ लोक लहर खड़ी करके पंजाबी कला, संस्कृति और साहित्य को प्रफुल्लित करने में समर्पित हो कर योगदान देंगे। 

इस मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते स. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि डा. सुरजीत पातर पंजाबी साहित्य की बड़ी हस्ती हैं, जिन्होंने पंजाब कला परिषद के चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति स्वीकार करके  पंजाब सरकार का गौरव बढ़ाया है। डा. पातर को नौजवानों और आने वाली पीढिय़ों  के लिए प्रकाश पुंज का नाम देते हुये स. सिद्धू ने कहा कि डा. पातर अपनी साकारात्मक सोच के साथ पंजाब कला परिषद को गांव -गांव ले कर जाएंगे और कोशिश है कि अगले कुछ समय में एक लाख सांस्कृतिक एवं कला प्रेमियों को इस परिषद् के साथ सीधे तौर पर जोड़ा जाये। डा. पातर की नियुक्ति के साथ पंजाब कला परिषद का रूतबा 10 गुणा और बढ़ा है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का धन्यवाद किया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की कोशिश है कि आगामी एक महीनो में पंजाबी कला और संस्कृति की बाकायदा पार्लियामेंट बनाई जाये, जिसमें पंजाबी कला और संस्कृति को प्रफुलित करने के लिए साकारात्मक विचार-विमर्श किया जा सकें। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति को घरों और लोगों तक पहुंचाने के लिए आधुनिक संचार साधनों (जैसे कि इंटरनेट और सोशल मीडिया) का सहारा लिया जायेगा। जिसके लिए केवल नीति ही नहीं, बल्कि लोगों को साथ लेकर आगे चला जायेगा। 

स. सिद्धू ने पश्चिमी संस्कृति संबंधी लोगों द्वारा किये जा रहे शोर को एकतरफ़ करते हुये दृढ़ता से कहा कि पंजाबी किसी भी संस्कृति के विरोधी नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति को प्रफुलित करके दुनिया के कोने -कोने में पहुचने के सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब कला परिषद् के नेतृत्व में पंजाबी कला, संस्कृति और साहित्य को बाकी संस्कृतियों के मुकाबले और उंचाईयों पर पहुँचाया जायेगा, इस दिशा में पंजाब सरकार द्वारा हर संभव सहायता की जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबी कला और संस्कृति का नाता स्कूली शिक्षा के साथ भी है, जिस के लिए वह शिक्षा मंत्री श्रीमती अरूणा  चौधरी के साथ भी मीटिंग करेंगे जिससे स्कूली विद्यार्थियों को इस के साथ जोड़ा जा सके।डा. सुरजीत पातर ने पंजाब कला परिषद के चेयरमैन के तौर पर नियुक्ति का पंजाब सरकार का फ़ैसला बहुत विनम्रता के साथ स्वीकार करते हुये पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह, सांस्कृतिक एवं पर्यटन मामलों संबंधी कैबिनेट मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाबी कला और सभ्याचार प्रेमियों को भरोसा दिया कि वह पंजाब कला परिषद के साथ लोक लहर खड़ी करके पंजाबी सभ्याचार और साहित्य को प्रफुलित करने में समर्पित हो कर योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि पंजाब के कोने -कोने में संगीत, कविता और गाने आदि मुकाबले करवा कर लोगों को कला और सभ्याचार के साथ जोड़ा जाये जिससे इसका दायरा और विशाल हो सके।इस अवसर पर सांसद स रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक श्री भारत भूषण आशु और श्री सुरिंदर डाबर, संास्कृतिक  विभाग के डायरैक्टर स शिवदुलार सिंह ढिल्लों, नगर निगम के कमिशनर स. जसकिरन सिंह, लोक गायक पंमी बाई, एस्स. डी. एम. स. दमनजीत सिंह मान, संयुक्त कमिशनर नगर निगम स. कुलप्रीत सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव स. अमरजीत सिंह टिका, एडवोकेट स. हरप्रीत सिंह संधू और अन्य भी उपस्थित थे।