5 Dariya News

लैक्मे फैशन वीक में प्रीति जिंटा ने किया रैंप वॉक

5 Dariya News

मुंबई 19-Aug-2017

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने डिजाइनर जोड़ी शेन और फाल्गुनी पीकॉक के लिए लंबे स्मोकी ग्रे रंग के गाउन में रैंप वॉक किया। उन्होंने पन्ना जड़ा हुआ ईयररिंग पहन रखा था, जो उन्हें शाही लुक दे रहा था। अभिनेत्री ने भरपूर आत्मविश्वास और डिंपल मुसकान के साथ रैंप वॉक कर खूब वाहवाही बटोरी। फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने 'कैसिओपिआ' नाम से अपनी स्प्रिंग/समर 2018 परिधान संग्रह पेश किया। शो की शुरुआत सुपरमॉडल उज्ज्वल राउत ने लॉन्ग केप और ओरगेंजा जैकैट पहनकर की। वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। परिधानों में बीड्स, फेदर का आकर्षक काम हुआ था।