सईद अल्ताफ बुखारी ने शिक्षा विभाग के विरासत संरक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की
5 Dariya News
श्रीनगर 18-Aug-2017
शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने शिक्षा विभाग के विरासत संरक्षण कार्यकम के तहत दो शैक्षिक विरासती भवनों के संरक्षण एवं उन्हें पुनर्जीवित करने के लिए समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान संरक्षण वास्तुकार गुरमीत राय एवं सीईओ क्यूब, आईआईटी (मद्रास) मेजर जनरल पदमानबन ने 150 वर्श पुराने मौलाना अनवर शाह कश्मीरी के निवास स्थान एवं अशाई कोचा में 19वीं सदीं की रिहायशी इमारत सरकारी हायर सैकेंडरी स्कूल के संरक्षण पर विस्तार से प्रस्तुति दी।मंत्री को बताया गया कि संरक्षण कार्यकम के तहत इन दोनों परियोजनाओं से ऐतिहासिक, सौंदर्य एवं तकनीकी मूल्यों की रक्षा की जा सकेगी। उन्होंने मंत्री को इस परियोजना के साथ अपेक्षित परिणामों एवं इसकी लागत के बारे में बताया। सचिव स्कूली शिक्षा फारूक अहमद शाह, डीसी श्रीनगर डॉ फारूक अहमद लोन, निदेशक स्कूली शिक्शा (कश्मीर) डॉ जी. एन. इटटू, सह निदेशक योजना फारूक अहमद, सीईओ कुपवाडा मोहम्मद शफी डार तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।मंत्री ने कहा कि सरकार विरासती भवनों को सुरक्शित रखने के लिए वचनबद्ध है तथा वास्तुकारों को इन्हें बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा।इस अवसर पर बोलते हुए बुखारी ने सम्बंधित अधिकारियों को इससे सम्बंधित आवश्यक दस्तावेजों पूरा करने के निर्देश दिये ताकि संरक्शण प्रक्रिया शीघ्र से शीघ्र पूरी करवाई जा सके।