5 Dariya News

शहीदों के ख़ून के साथ प्राप्त आज़ादी को किसी भी तहर की ग़ुलामी में बदलने नहीं देंगे - ब्रह्म महिंदरा

पिछले 10 साल आर्थिक आंतकवाद दौर के तौर पर जाने जाएंगे -नवजोत सिंह सिद्धू

5 Dariya News

ईसड़ू (लुधियाना) 15-Aug-2017

पंजाब के स्वास्थय एवं  परिवार कल्याण मंत्री श्री ब्रह्म महिंदरा ने ज़ोर देकर कहा है कि शहीदों के ख़ून के साथ प्राप्त की आज़ादी को कांग्रेस पार्टी और देश के लोग कभी भी किसी भी तरह की ग़ुलामी में तबदील नहीं होने देंगे। अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार द्वारा गत् 10 वर्षो दौरान पंजाब और यहां के लोगों को आर्थिक ग़ुलामी का शिकार बना दिया गया है, इस स्थिति को दूर करने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह का नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सख्त प्रयास कर रही है। श्री महिंदरा ने यह विचार आज गांव ईसड़ू में गोवा की आज़ादी के महान शहीद करनैल सिंह ईसड़ू के शहादत दिवस मौके पंजाब सरकार द्वारा आयोजित किये गए राज्य स्तरीय समागम को संबोधन करते प्रकट किये। श्री महिंदरा ने कहा कि यह पंजाब और यहां के लोगों की त्रासदी ही कही जा सकती है कि पिछले 10 सालों दौरान यहां के लोगों को पीटा और लूटा गया, वहां पंजाब को आर्थिक पक्ष से बिल्कुल ही कंगाल करके रख दिया गया। उन्होंने दोष लगाया कि अकाली-भाजपा गठजोड़ ने लोगों के पैसो का जमकर दुरुपयोग कि या। नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से सूबे की बागडोर संभालने मौके पंजाब गंभीर आर्थिक संकट में से गुजऱ रहा था। अब पंजाब कैप्टन सरकार द्वारा राज्य को आर्थिक तौर पर मज़बूत करने के लिए योजनाबद्ध तरीको से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पंजाब सरकार को छह माह का और समय दें जिससे राज्य को इस आर्थिक संकट में से निकाल कर राज्य का योजनाबद्ध ढंग से विकास के मार्ग पर लाया जा सके। इस मौके उन्होंने भरोसा दिलाया कि गांव ईसड़ू की सरकारी डिस्पेंसरी की छह महीने में कायाकल्प कर दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाबियों को कुर्बानी का जज़्बा सिख गुरूओं से विरसे में मिला है और पंजाबियों ने देश को आज़ाद कराने में सबसे अधिक योगदान दिया है। देश की कुल आबादी में पंजाबियों की संख्या केवल दो प्रतिशत होने के बावजूद पंजाबियों द्वारा देश के लिए दिये बलिदानों, जेलें और कठोर सज़ाएं कहीं अधिक हैं। देश को स्वतंत्र कराने के लिए चली कई लहरों का नेतृत्व पंजाबियों ने किया।  उन्होंने स्वतंत्रता संग्रामियों द्वारा देश को आज़ाद कराने के लिए दिये अद्वितीय योगदान को याद करते हुए कहा कि यह योगदान हमारे आज के नौजवानों में देश भक्ति की भावना का विकास करने में सहायक सिद्ध होगा। समागम को संबोधन करते हुये स्थानीय निकाय संबंधी कैबिनेट मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि गत्10 वर्षो को इतिहास में आर्थिक अतिवाद के दौर के नाम के साथ जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब के खजाने को इस तरह योजनाबद्ध तरीको साथ अपने निजी लाभ के लिए इस्तेमाल कि या कि आज पंजाब आर्थिक तौर पर टूट चुका है। उन्होंने दोष लगाया कि बादल परिवार ने पंजाब के सभी व्यवसायों पर कब्ज़ा और एकाधिकार स्थापित करने की नीयत के साथ सूबे को दिल खोलकर लूटा। पिछले 10 वर्षो के कुशासन का नतीजा यह है कि आज पंजाब 3.5 लाख करोड़ रुपए के कजऱ्े के बोझ नीचे दबा हुआ है। उन्होंने पंजाब के किसानों को आत्महत्याओं का रास्ता छोड़ कर पंजाब सरकार के वायदे पर भरोसा करने की अपील की और कहा कि आगामी समय में 17 लाख से और अधिक किसानों का कजऱ् माफ कर दिया जायेगा। इसलिए मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिन-रात सख्त मेहनत कर रहे हैं। 

शिरोमणी अकाली दल द्वारा जबर विरोधी लहर शुरू करने को राजनैतिक नाटक करार देते हुए उन्होंने कहा कि जो ख़ुद जबर करते रहे हों, वह लोगों द्वारा चुनी गई सरकार पर कौन से मुंह के साथ दोष लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भलीभांति जानते हैं कि अकाली-भाजपा सरकार के समय ही बरगाड़ी कांड, अबोहर क्षेत्र में दलित की दर्दनाक हत्या, मोगा बस कांड और अन्य कांड हुए। इसके इलावा सरकार की शह पर चले नशो के दौर ने कई नौजवानों की जान ले ली, 7000 से अधिक किसानों ने आत्महत्याएं की। उन्होंने कहा कि बादल परिवार और इनके रिश्तेदारों का नाम इतिहास के पन्नों पर काले अक्षरों में दर्ज होगा। उन्होंने गांव ईसड़ू के खेल स्टेडियम के लिए 20 लाख रुपए की अनुदान देने का ऐलान किया। समागम को संबोधन करते पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान श्री सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से पंजाब के लोगों के एक -एक वोट का मूल्य चुकाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कजऱ् माफी संबंधी अकाली भाजपा गठजोड की तरफ से किसानों को जान बूझ कर गुमराह किया जा रहा है परन्तु सच्चाई यह है कि किसानों का कजऱ् जल्द ही पूरी तरह माफ हो जायेगा। कजऱ् माफी बारे केंद्र सरकार पर जि़म्मेदारी से भागने का दोष लगाते हुये उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों पर कजऱ् देश का पेट भरने के  कारण चढ़ा है। जिस को राष्ट्रीय मसले के तौर पर विचारा जाना चाहिए और केंद्र सरकार को चाहिए कि वह संपूर्ण किसानी कजऱ् माफ करे। उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने किसानी कजऱ्े उतारने और पंजाब को आर्थिक तौर पर मज़बूत करने बारे सोचा होता तो आज सूबे का किसान ख़ुशहाल होता और विकास में दोगुना योगदान डाल रहा होता। क्षेत्रीय विधायक स. गुरकीरत सिंह कोटली ने गांव ईसड़ू और इलाको की समस्याओं  से अवगत्  करवाया और कहा कि यदि पिछली सरकार ने इस इलाके के विकास की सुध ली होती तो आज उन्हें अपने इलाको की मांगों संबधी विवरण न पेश करना पड़ता। उन्होंने कहा कि गाँव ईसड़ू और हलका खन्ना पिछले समय दौरान विकास पक्ष से काफ़ी पिछड़ गए हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि से अपील की कि वह इस दिशा में मुख्यमंत्री पंजाब के साथ विशेष मीटिंग करें जिससे इस हलके विकास को आगे बढ़ाया जा सके। इससे पहले मुख्य अतिथि समेत सभी शख्शीयतों  ने शहीद करनैल सिंह के बुत पर फूल मालाएं भेंट की और उनके पारिवारिक सदस्यों को सम्मानित किया। इस मौके अन्यों के अतिरिक्त विधायक स. अमरीक सिंह ढिल्लों, विधायक स. लख़बीर सिंह लक्खा, विधायक स. बलबीर सिंह सिद्धू, विधायक स. कुलजीत सिंह नागरा, डिप्टी कमिशनर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल, जिला पुलिस प्रमुख खन्ना स. नवजोत सिंह माहल, कांग्रेस पार्टी के जनरल सचिव स. अमरजीत सिंह टिक्का, जिला प्रधान स. गुरदेव सिंह लापरां, डा. अमर सिंह के इलावा कई उच्च अधिकारी और प्रमुख शखशीयतें भी उपस्थित थी।