5 Dariya News

चेरिंग डोरजे ने डोडा में तिरंगा फहराया

5 Dariya News

डोडा 15-Aug-2017

डोडा में 71वां स्वतंत्रता दिवस बडे ही उत्साह एवं देश भक्ति की भावना के साथ मनाया गया। यह प्रमुख कार्यक्रम स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित किया गया यहां पर सहकारिता एवं लद्दाख मामलों के मंत्री चेरिंग डोरजे ने तिरंगा फहराकर परेड का निरीक्षण किया।इसके उपरांत उन्होंने जेकेपी, आईआर 5वीं बटालियन, सीआरपीएफ 76वीं बटालियन, वन सुरक्षाबल, होमगार्ड तथा स्कूली बच्चों की टुकड़ियों से सलामी ली।अपने सम्बोधन में मंत्री ने इस राश्ट्रीय समारोह में अधिक भागेदारी हेतु जिले के लोगों को  बधाई दी। उन्होंने देश को अंग्रेजों से आजाद करवाने में भूमिका निभाने वालों स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता से देश विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचा है तथा भारत को विश्वस्तर पर उज्जवल बनाने हेतु कार्य करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।