5 Dariya News

नये और पुराने उद्योगों को उत्साहित करन के लिए नयी औद्योगिक नीति जल्द

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह का आयोजन

5 Dariya News

फिरोजपुर 15-Aug-2017

आज स्वतंत्रता दिवस के सम्बन्ध में जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह का आयोजन यहां के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में किया गया, जिस में पंजाब के कैबिनेट मंत्री स्थानीय निकाय सांस्कृतिक मामले और पर्यटन विभाग पंजाब स. नवजोत सिंह सिद्धू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और उन के द्वारा राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म अदा की गई। इस अवसर उन्होने पंजाब पुलिस, बी.एस.एफ भारतीय फौज, पंजाब पुलिस महिला विंग, पंजाब होम गार्ड, एन.सी.सी. स्काउट और गाईड की टुकडिय़ों से सलामी ली। जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह में जिला निवासियों को अपने संदेश में मुख्य मेहमान स. नवजोत सिंह सिद्धू कैबिनेट मंत्री पंजाब ने कहा कि अनेकों शहीदों स्वतंत्रता संग्रामीयो की अद्वितीय बलिदानों के स्वरूप हमारा देश आजाद हुआ है और इस अवसर पर हम आजादी के परवानों और समूह शहीदों शूरवीरों और अलग -अलग आजादी की लहरों में हिस्सा डालने वाले योद्धाओं, शूरवीरों को श्रद्धा के फूल भेंट करते हैं। उन्होने कहा कि पंजाब के लोगों के बड़े समर्थन के साथ अस्तित्व में आई पंजाब सरकार  द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में राज्य का सर्व पक्षीय विकास किया जायेगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सरकार के पहले दिन से ही भ्रष्टाचार, नशों के खात्मे, वी.आई.पी संस्कृति खत्म करने, डी.टी.ओ प्रणाली खत्म करने, किसानी कर्जे की माफी जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिन के दूरगामी परिणाम निकलेंगे। 

स. नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि पंजाब की धरती जऱाजऱा शहीदों की बलिदानों  से भरपूर है और फिरोजपुर  जिले को शहीदों की धरती होने का गौरव प्राप्त है। उन्होने कहा कि देश के आजादी संग्राम में 80 प्रतिशत बलिदान पंजाबियों ने दिये जिस पर पूरे देश को गर्व है। उन्होने कहा कि फिरोजपुर का राष्ट्रीय सीमा स्मारक हुसैनीवाला, ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी, सिक्ख फौजें द्वारा अंग्रजों के साथ लड़े आजादी संग्राम की लड़ाईयां फिरोजशाह, मुद्दकी और सभरावां आदि को ऐतिहासिक पयर्टन केंद्र के तौर पर विकसित किया जायेगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व मेे विशेष टीम द्वारा जल्दी फिरोजपुर का दौरा करके ऐतिहासिक स्थानों का विकास और पर्यटन सम्बन्धित ओर सुविधाएं देने का ऐलान किया जायेगा।  सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर द्वारा 12 सितम्बर सारागढ़ी दिवस के समय राज्य स्तरीय समागम मनाने का निर्णय लिया गया है और इस दिन पूरे पंजाब में छुट्टी होगी और ऐतिहासिक गुरुद्वारा सारागढ़ी में बड़ा राज्य स्तरीय समागम भी किया जायेगा। 

स. सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नयी औद्योगिक क्रांति लाने के लिए पुराने उद्योगों को फिर पैरों पर खड़े करने के लिए सुविधाएं देने और नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए प्रयास किये जाएंगे। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों सहित राज्य  के हर वर्ग की उन्नति और विकास के लिए बड़ी योजनाएँ चलाईं जाएंगी और पंजाब विकास पक्ष से देश का अग्रणीय सूबा बनाया जायेगा। इस के इलावा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साथ हुसैनीवाला बार्डर भारत और पाकिस्तान में व्यापार खोलने के लिए पूरी तनदेही के साथ बातचीत की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि वाघा सरहद दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए खोली जा सकती है तो हुसैनीवाला क्यों नहीं। इस से पहले स. नवजोत सिंह सिद्धू कैबिनेट मंत्री पंजाब द्वारा शहादत स्मारक हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीदों को श्रद्धा के पुष्प भी भेंट किये गए। इस समागम में विभिंन क्षेत्रों में प्राप्तियां करने वाली हस्तियोंं, स्वतंत्रता संग्रामीयों, कारगिल शहीदों के परिवारों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, आधिकारियों, कर्मचारियों आदि को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।  

समागम दौरान देश भक्ति को दर्शाता रंगारंग संस्कृति प्रोग्राम के इलावा पंजाब के लोक नृत्य गिद्दा और भंगड़े की पेशकारी भी की गई। इस समागम में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सतीश चंद्रा, गुरू हर सहाये से विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी, बीबी सतिकार कौर विधायक  देहाती, पूर्वमंत्री स. इन्द्रजीत सिंह जीरा, कमिशनर श्री वी.के मीना, श्री रजिन्दर डी.आई.जी फिरोजपुर  रेंज, डिप्टी कमिशनर श्री रामवीर, जिला और सैशन जज एस.के अग्रवाल, श्री गौरव गर्ग एस.एस.पी, श्री वनीत कुमार अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर, सहायक कमिशनर स. रणजीत सिंह, स. मलकीत सिंह डी.ई.ओ, स. प्रकट सिंह बराड़ डिप्टी डी.ई.ओ, स. चमकौर सिंह ढींडसा प्रधान जिला कांग्रेस कमेटी, स. हरजिन्दर सिंह बिट्टू सांघा, डा- सतीन्द्र सिंह नेशनल अवार्डी, स. गुरभेज सिंह टिब्बी, श्री रवि शर्मा गुरू हरसहाये, स. हरिन्दर सिंह खोसा, स. धरमजीत सिंह, स. सुरजीत सिंह सेठी, स. गुरदीप ढिल्लों, श्री अशोक बहल सचिव रैड्ड क्रास, डा रमेशवर सिंह, स. बलबीर बाठ,, स. गुरनैब सिंह बराड़ पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, राजनीतिक नेता, अलग -अलग स्कूलों के विद्यार्थी, अध्यापक, पंचायतों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।