5 Dariya News

झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

5 Dariya News

रांची 15-Aug-2017

झारखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। मुख्यमंत्री रघुबरदास ने यहां मोराबादी मैदान में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अपने भाषण में दास ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। रघुबर ने कहा, "हमने शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई क्षेत्रों में विभिन्न काम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'न्यू इंडिया' अवधारणा की तरह हम भी 'न्यू झारखंड' के विचार पर काम कर रहे हैं।"राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका शहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।