5 Dariya News

हरियाणा, पंजाब में स्वतंत्रता दिवस का जश्न

5 Dariya News

चंडीगढ़ 15-Aug-2017

हरियाणा और पंजाब में मंगलवार को देशभक्ति के जोश के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। हरियाणा के गुरुग्राम से लेकर पंजाब के गुरदासपुर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इन कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने भाग लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राज्य की उपलब्धि व प्रगति पर प्रकाश डाला। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान के सीमावर्ती व अपेक्षाकृत पिछड़े जिले गुरदासपुर में झंडा फहराया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगी सीमा चौकी पर झंडा फहराया। अमृतसर से 30 किलोमीटर दूरी पर स्थित अटारी सीमा पर तिरंगा झंडा शानदार ढंग से लहरा रहा था। पंजाब के जालंधर, पटियाला, बठिंडा, फिरोजपुर और अन्य जगहों पर भी इसी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया।हरियाणा में हिसार, पानीपत, सोनीपत, करनाल, अंबाला, रोहतक, सिरसा और अन्य जगहों पर भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया।