5 Dariya News

हि.प्र. राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

5 Dariya News

शिमला 15-Aug-2017

देश के 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल परिसर में हि.प्र. राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी.के. शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हि.प्र. राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के रजिस्ट्रार के.एस. धौलटा, पूर्व सदस्य वी.के. भटनागर, बार एसोशिएसन के अध्यक्ष अजय धीमान तथा ट्रिब्यूनल के अन्य अधिकारियों ने भी समारोह में भाग लिया।