5 Dariya News

शहीदी स्मारक हुसैनीवाला, सारागढ़ी, फिरोजशाह, मुद्दकी और सभरावां आदि ऐतिहासिक स्थानों को पर्यटक केंद्र के तौर पर विकसित किया जायेगा - नवजोत सिंह सिद्धू

हुसैनीवाला सीमा को भारत -पाक के बीच व्यापार के लिए खोलने हेतू केंद्र के पास संजीदगी के साथ पैरवी की जायेगी

5 Dariya News

फिरोजपुर 14-Aug-2017

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के योग्य नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में ऐतिहासिक महत्ता वाली पुरातन स्थानों /इमारतों की विशेष तौर पर संभाल करके उनको सैलानी केन्द्रों के तौर पर विकसित किया जायेगा जिससे लोगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे गौरवमई इतिहास संबंधी जानकारी मिल सके। यह प्रगटावा स. नवजोत सिंह सिद्धू कैबिनेट मंत्री स्थानीय निकाय, सांस्कृतिक पर्यटन विभाग पंजाब ने शहीदी स्मारक हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीदों को श्रद्धा के फूल भेंट करने उपरांत पत्रकारों के साथ विशेष बातचीत करने दौरान किया। इस अवसर पर  उनके साथ विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी, विधायक बीबी सतिकार कौर गहरी, स. चमकौर सिंह ढींडसा प्रधान जिला कांग्रेस समिति और पूर्व मंत्री स. इन्द्रजीत सिंह जीरा उपस्थित थे।स. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हुसैनीवाला सीमा जहाँ 1971 से पहले भारत -पाक के बीच बड़े स्तर पर व्यापार होता था को दोबारा दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए खोलने के लिए केंद्र सरकार के पास संजीदगी के साथ केस की पैरवी की जायेगी। उन्होनें कहा कि यदि वाघा बार्डर के द्वारा दोनों देशों के बीच व्यापार हो सकता है तो हुसैनीवाला सरहद व्यापार के लिए खोलने के लिए क्या दिक्कत है। उन्होनें कहा कि यह सरहद व्यापार के लिए खुलने के बाद में दोनों देशों के बीच जहाँ अमन शान्ति का माहौल पैदा होगा वहाँ ही दोनों देशों के आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक रिश्ते ओर पक्के होंगे।

कैबिनेट मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शहीदी स्मारक हुसैनीवाला, सिक्ख फौजेां की तरफ से आजादी के लिए अंग्रेजों के साथ लडी गई फिरोजशाह, मुद्दकी और सभरावां की लड़ाईयां वाले ऐतिहासिक स्थानों और सिक्ख रेजीमेंट के बहादुर फौजियों की अद्वितीय बलिदान की यादगार गुरुद्वारा सारागढ़ी साहिब फिरोजपुर छावनी आदि की ऐतिहासिक महत्ता संबंधी लोगों को अवगत करवाने के लिए विशेष प्रयत्न किये जाएंगे और इन ऐतिहासिक स्थानों को पूरी दुनिया के नक्शे और सैलानी कें द्र के तौर पर विकसित किया जायेगा। उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इस काम के लिए जल्दी ही विशेष टीम फिरोजपुर भेजी जायेगी जो कि उनको इन ऐतिहासिक स्थानों के लिए किये जाने वाले कामों का विवरण देगी।इस मौके पर स. नवजोत सिंह सिद्धू ने फिरोजपुर निवासियों की माँग और ऐलान किया कि फिरोजपुर शहर के तूड़ी बाजार में स्थित आजादी संग्रामीयो की छुपनगाह जिस को संस्कृतिक और पर्यटन विभाग की तरफ से नोटीफाईड किया गया है में शहीदों की याद में उपयुक्त यादगार बनाई जायेगी और इस काम के लिए 20 लाख रुपए से ज्यादा राशि खर्च की जायेगी ताकि लोग इस ऐतिहासिक स्थान से अधिक से अधिक प्रेरणा ले सकें।

इससे पहले सीनियर कांग्रेसी नेता और क्षेत्र गुरूहर सहाये से विधायक राणा गुरमीत सिंह सोढी ने स. नवजोत सिंह सिद्धू और समूह नेताओं का फिरोजपुर में पहुँचने पर स्वागत किया। स. सोढी ने कहा कि फिरोजपुर जिले की अमीर धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातन विरासत है जिस को संभालने की जरूरत है। उन्होंने स. सिद्धू और मुख्यमंत्री से माँग की कि हुसैनीवाला, फिरोजशाह, मुद्दकी, सभरावां और गुरूहर सहाये की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को पूरी दुनिया तक पहुँचाने के लिए विशेष प्रयत्न किये जाएँ जिससे लोग इस अमीर विरसे और इतिहास से जानकार हो सकें। कैबिनेट मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने श्री सोढी को यकीन दिलाया कि उनकी तरफ से उठाई गई मांगो पर पंजाब सरकार की तरफ से संजीदगी के साथ कार्यवाही की जायेगी।इस अवसर पर श्री वी.के. मीना कमिशनर फिरोजपुर डिविजन, डिप्टी कमिशनर श्री रामवीर, श्री गौरव गर्ग एस.एस.पी, स. हरजिन्दर सिंह बिट्टू सांघा, स. गुरदीप सिंह ढिल्लों, श्री रवि शर्मा, स. हरिन्दर सिंह खोसा, स. गुरभेज सिंह टिब्बी, स. धरमजीत सिंह, स. अमृतपाल सिंह, स. बलबीर सिंह बाठ, श्री अजय जोशी, श्री रिंकू ग्रोवर समेत बड़ी संख्या में राजनैतिक नेता और अधिकारी उपस्थित थे।