5 Dariya News

विश्व एथलेटिक्स : 4 गुणा 400 मी. रिले में अमेरिका ने जीता स्वर्ण

5 Dariya News

लंदन 14-Aug-2017

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के पिछले संस्करण में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अमेरिकी टीम इस बार इस स्पर्धा में अपने पदक का रंग बदलने में सफल रही। अमेरिकी टीम ने पिछले संस्करण की विश्व चैम्पियन जमैका को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। जमैका की महिला रिले रेस टीम अयोग्य घोषित कर दी गई थी। अमेरिकी टीम तीन मिनट 19 सेकेंड में इस रेस को पूरा विश्व चैम्पियन बनीं। इसके अलावा, ब्रिटेन ने भी अपने पदक का रंग बदला और पिछले संस्करण में जीते गए कांस्य पदक को रजत में तब्दील किया। तीन मिनट 25 सेकेंड का समय लेकर ब्रिटेन की टीम दूसरे स्थान पर रही। पोलैंड की टीम ने तीन मिनट 25 सेकेंड और 41 नैनो सेकेंड का समय लेते हुए इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक अपने नाम किया।