5 Dariya News

विश्व एथलेटिक्स : कैस्टर सेमेन्या बनीं महिलाओं की 800 मीटर रेस की चैम्पियन

5 Dariya News

लंदन 14-Aug-2017

रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता कैस्टर सेमेन्या ने अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा का सोना जीता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सेमेन्या ने इससे पहले 2009 में बर्लिन में आयोजित चैम्पियनशिप में इसी स्पर्धा में सोना जीता था। सेमेन्या रविवार रात आयोजित इस स्पर्धा को एक मिनट 55 सेकेंड में पूरा कर विश्व चैम्पियन बनीं। दक्षिण अफ्रीका की एथलीट सेमेन्या का कहना है कि उनके पास विश्व चैम्पियन, ओलम्पिक चैम्पियन और राष्ट्रमंडल खेलों का खिताब है और अब उनका लक्ष्य विश्व रिकॉर्ड कायम करना है। इस स्पर्धा में बुरुं डी की एथलीट फ्रांसीने नियोनसाबा ने एक मिनट 55 सेकेंड और 92 नैनो सेकेंड का समय लेकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। अमेरिका की एजी विल्सन ने एक मिनट 56 सेकेंड और 65 नैनो सेकेंड का समय लेते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।