5 Dariya News

विश्व एथलेटिक्स : महिलाओं की 50 किमी रेस स्वर्ण इनेस हेनरिक्स को

5 Dariya News

लंदन 14-Aug-2017

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पहली बार शामिल की गई महिलाओं की 50 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक पुर्तगाल की एथलीट इनेस हेनरिक्स ने जीता है। इस स्पर्धा की विश्व रिकॉर्ड धारिका हेनरिक्स रविवार रात को आयोजित इस स्पर्धा को चार घंटे पांच मिनट और 56 सेकेंड में पूरा कर विश्व चैम्पियन बनीं। हेनरिक्स ने इसी साल 15 जनवरी को पोटरे डे मोस में स्पर्धा को चार घंटे, आठ मिनट और 26 सेकेंड में पूरा कर यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने रविवार को सोना जीतने के साथ ही चैम्पियनशिप का रिकॉर्ड भी बनाया। इसके अलावा, इस स्पर्धा में विश्व चैम्पियनशिप का पहला रजत पदक चीन की हांग यिन ने जीता। उन्होंने चार घंटे आठ मिनट और 58 सेकेंड का समय लिया। यिन की हमवतन शुकिंगयांग ने चार घंटे, 20 मिनट और 49 सेकेंड में इस स्पर्धा को पूरा कर तीसरा स्थान हासिल करने के साथ ही पहला कांस्य पदक जीता।