5 Dariya News

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बाढ़ से 4 की मौत

5 Dariya News

देहरादून 14-Aug-2017

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में सोमवार को बादल फटने के बाद आई बाढ़ की वजह से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लापता हैं। लापता लोगों में छह जवान हैं। यह घटना माल्पा के पास हुई। बादल फटने से 14 लोग बहकर दूर चले गए। अभी तक चार शव बरामद किए गए हैं, लेकिन छह जवानों और चार अन्य का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।सैन्य अधिकारी ने बताया, "एक जेसीओ (कनिष्ठ कमीशन अधिकारी) और पांच अन्य लापता हैं। दो वाहन भी लापता हैं।"यह घटना माल्पा में शिव मंदिर के पास हुई।कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा रोक दी गई है। राहत एवं बचाव कार्यो के लिए सशस्त्र सीमा बल के कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।नेपाल प्रशासन से तलाशी अभियान में मदद मांगी गई है।मांगती नहर के पास छह जवान लापता हो गए।उत्तराखंड में फिलहाल भारी बारिश जारी है, जिससे भूस्खलन हुए हैं, घर और पुल टूट गए हैं।