5 Dariya News

विश्व एथलेटिक्स : फराह को निराशा, एडरिस बने 5000 मीटर चैम्पियन

5 Dariya News

लंदन 13-Aug-2017

इथियोपिया के मुख्तार एडरिस ने ब्रिटेन के महान धावक मोहम्मद फराह को पछाड़ते हुए विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की 5,000 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पिछले संस्करण के विश्व चैम्पियन रहे फराह को इस संस्करण में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एडरिस ने 13 मिनट और 32 सेकेंड में इस रेस को पूरा कर विश्व चैम्पियन का खिताब जीता। इसके साथ फराह ने 13 मिनट और 33 सेकेंड में रजत और अमेरिका के पॉल किपकेमोई चेलीमो ने 13 मिनट और 33 सेकेंड और 30 नेनो सेकेंड में स्पर्धा को पूरा कर कांस्य पदक जीता। वह फराह से केवल आठ नेनो सेकेंड पीछे रह गए। इथोपिया के 23 वर्षीय एथलीट एडरिस के करियर का यह पहला विश्व खिताब है। उन्होंने फराह को चौथी बार विश्व खिताब जीतने से वंचित कर दिया।