5 Dariya News

विश्व एथलेटिक्स : पुरुषों की 4 गुणा 100 मीटर रेस का स्वर्ण ब्रिटेन को

5 Dariya News

लंदन 13-Aug-2017

ब्रिटेन की टीम ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की चार गुणा 100 मीटर रिले रेस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जमैका के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट की टीम को इस स्पर्धा में निराशा हाथ लगी। अपने करियर की अंतिम रेस में हिस्सा ले रहे बोल्ट चोटिल होने के कारण स्पर्धा से बाहर हो गए। उन्होंने इस चैम्पियनशिप के बाद संन्यास की घोषणा की थी। उनके पास अब केवल 100 मीटर रेस का कांस्य पदक है।ब्रिटेन की टीम ने 37.47 सेकेंड के समय में इस रेस को पूरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इसके अलावा, अमेरिकी टीम ने इस रेस को 37.52 सेकेंड में पूरा कर रजत और जापान की टीम ने इस रेस को 38.04 सेकेंड में पूरा कर कांस्य पदक हासिल किया।साल 2015 में इस चैम्पियनशिप में चार गुणा 100 मीटर रिले रेस स्पर्धा का रजत पदक हासिल करने वाली चीन की टीम इस साल इस स्पर्धा में चौथे और कांस्य पदक जीतने वाली कनाडा को इस साल छठा स्थान हासिल हुआ।