5 Dariya News

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से 40 लोगों की मौत

5 Dariya News

काठमांडू 13-Aug-2017

नेपाल में मॉनसून की भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ व भूस्खलन में करीब 40 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, निचले इलाकों में करीब 36 लोग लापता हैं और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। हजारों परिवार शुक्रवार से विस्थापित हुए हैं।रुटहट जिले में शर्मिला यादव (27) को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। उन्हें जीप से अस्पताल ले जाते समय उनके परिवार के पांच सदस्यों की बाढ़ में बह जाने से मौत हो गई।पुलिस ने कहा कि उसने छह शव बरामद किए हैं।महिला को प्रसव पीड़ा होने की वजह से परिवार भारत के सीमावर्ती जिले राजपुर के अस्पताल ले जा रहा था।गृह मंत्रालय ने कहा कि झापा, मोरंग, सुनसरी, सप्तरी रुटहट, सरलही, दंग व बांके जिले बाढ़ से ज्यादा प्रभावित हैं।काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ में सकरपुरा, बनरझूला, बर्सिन, तिलुलिया व कुसाहा में शनिवार सुबह से करीब 2,000 परिवार फंसे हुए हैं।कई जिलों में जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और नदियों ने अपना रास्ता बदल दिया है। इससे घरों व आजीविका को खतरा पैदा हो गया है।गृहमंत्री जर्नादन शर्मा ने रविवार को बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया और एजेंसियों को राहत व बचाव कार्यो का निर्देश दिया।