5 Dariya News

11 पंजाब पुलिस अधिकारियों के तबादले व तैनाती

5 Dariya News

चंडीगढ़ 10-Aug-2017

पंजाब सरकार ने आज एक आदेश जारी करके प्रबंधकीय आधार पर पंजाब पुलिस के 11 अधिकारियों के तबादले व तैनाती संबंधी आदेश जारी किए हैं।इस संबंधी जानकारी देते पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हरदीप सिंह ढिल्लों आई.पी.एस. को श्री रोहित चौधरी की जगह पर डी.जी.पी. लॅा एंड आर्डर नियुक्त किया गया है। इसी तरह जसमिंदर सिंह आई.पी.एस. को डी.जी.पी. आई.वी.सी. पंजाब, श्री एम.के.तिवाड़ी आई.पी.ए स. को डी.जी.पी.(प्रंबंध) और अतिरिक्त एम.डी. पंजाब पुलिस हाऊसिंग निगम, चण्डीगढ़, श्री रोहित चौधरी आई.पी.एस. को ए.डी.जी.पी.रेलवे पंजाब, श्री आई.पी.एस. सहोता आई.पी.एस. को ए.डी.जी.पी. जेलें पंजाब, श्री संजीव कालड़ा आई.पी.एस. को ए.डी.जी.पी. भलाई पंजाब, श्री बी.के. बावा आई.पी.एस. को डी.जी.पी. कम कमांडैंट जनरल पंजाब होम गार्डस पंजाब और डायरैक्टर सिविल डिफेंस पंजाब तारीख 1 सितम्बर 2017 को श्री जी.डी.पांडे की 31 अगस्त 2017 को सेवामुक्ती के बाद पद संभालेंगे और अब वह कमांडैंट जनरल पंजाब होम गार्डस पंजाब के कार्यलय में कार्यप्रणाली को समझने के लिए ओ.एस.डी. तौर पर काम करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि श्री गौरव यादव आई.पी.एस. को ए.डी.जी.पी. सिक्योरिटी पंजाब, श्री कुलदीप सिंह आई.पी.एस. को ए.डी.जी.पी. आर्मड बटालियन जालंधर, श्री अनीता पुंज आई.पी.एस. को आई.जी.पी. प्रशिक्षण  के साथ डायरैक्टर पी.पी.ए. फिल्लोर का प्रभार और श्री राकेश अग्रवाल आई.पी.एस. को पदोन्नत होने पर आई.जी.पी. मुख्यमंत्री सुरक्षा पंजाब /एस.पी.यू तैनात किया गया है। यह आदेश तुरंत प्रभाव के साथ लागू होंगे।