5 Dariya News

मोरी बिल्डिंग ने मध्य जकार्ता में ऑफिस टावर का निर्माण शुरू किया

दक्षिणपूर्व एशिया में कंपनी की पहली प्रीमियम ग्रेड परियोजना

5 Dariya News

टोक्यो 10-Aug-2017

अग्रणी शहरी विकासकर्ता, मोरी बिल्डिंग ने आज एलान किया कि उसने जकार्ता, इंडोनेशिया के सुदिरमन एरिया में 59 मंजिल का एक प्रीमियम ग्रेड ऑफिस टावर बनाना शुरू किया है। जकार्ता का ऑफिस टावर प्रोजेक्ट (अस्थायी नाम) दक्षिणपूर्व एशिया में मोरी बिल्डिंग का पहला उपक्रम है। यह 2021 में शुरू होगा। जकार्ता ऑफिस टावर का जकार्ता में एक नया पहचान बनाना तय है। यह स्वर्ण त्रिभुज के केंद्र में मौके की जगह पर है। शहर के केंद्रीय बिजनेस डिस्ट्रिक्ट की मुख्य सड़क सुदिरमन स्ट्रीट पर सेमांग्गी इंटरसेक्शन और न्यू सेमांग्गी फ्लाईओवर के बाद। यह टावर करीब 266 मीटर ऊंचा होगा और इसमें लगभग उच्च गुणवत्ता वाले ऑफिस, रेस्त्रां और कैफे के लिए 190,000 वर्ग मीटर जगह होगी। पार्किंग की जगह इसके अलावा होगी और यह जोरदार सुरक्षा के साथ होगी। उम्मीद की जाती है कि इस परियोजना को एक बीसीए ग्रीन मार्क प्लैटिनम अवार्ड मिल जाएगा। पर्यावरणीय प्रभाव और प्रदर्शन के लिए यह सर्वोच्च रेटिंग में से एक है।   जकार्ता ऑफिस टावर का चित्रण (ग्राफिक्स: बिजनेस वायर)

निर्माण का काम जापान के अग्रणी ठेकेदार शिमिजु कॉरपोरेशन और स्थानीय आधार वाली एक निर्माण फर्म बंगुन सिप्टा कौनट्रैक्टर संयुक्त रूप से कर रहे हैं। न्यूयॉर्क आधार वाली जानी-मानी वास्तुकला फर्म, कोह्न पेडेरसेन फॉक्स एसोसिएट्स (केपीएफ) ने टावर डिजाइन तैयार किया है। इसी ने मोरी बिल्डिंग्स के रूपोंगी हिल्स मोरी टावर और शंघाई वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर को डिजाइन किया है।आगे बढ़कर, मोरी बिल्डिंग्स का लक्ष्य अपनी सघन शहरी विकास सुविज्ञता को आगे बढ़ाना है। इसे इसने टोक्यो और शंघाई में विविध परियोजनाओं से विकसित किया है और जकार्ता की उन्नति में इसका योगदान रहेगा।मोरी बिल्डिंग ने अपने सिंगापुर कार्यालय की स्थापना मई 2016 में तेजी से बढ़ते दक्षिणपूर्व एशियाई क्षेत्र में शहरी केंद्रों पर केंद्रित बाजार अनुसंधान के लिए एक अंतरराष्ट्रीय आधार के रूप में की थी।

 

मोरी बिल्डिंग के बारे में

 

मोरी बिल्डिंग टोक्यो आधार वाला एक अभिनव शहरी विकासकर्ता है। कंपनी शहरों की चुम्बकीय शक्ति को अधिकत्तम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए यह कारोबार, शिक्षा, लीजर (फुर्सत) और आवास के लिए अपनी अनूठी वर्टिकल गार्डन सिटी अवधारणा के तहत सुरक्षित, स्थायी और महानगरीय शहरी केंद्रों की रचना करती है। इस अवधारणा को कंपनी की कई अग्रणी परियोजनाओं में लागू किया गया है। इनमें टोक्यो के एआरके हिल्स, रूपोंगी हिल्स और टोरानोमन हिल्स तथा शंघाई का वर्ल्ड फाइनेंशियल सेंटर शामिल हैं।   मोरी बिल्डिंग भूसंपदा की लीजिंग, परियोजना प्रबध और कंसलटेशन के काम में लगी है। कृपया www.mori.co.jp/en पर आइए।