सम्मिश्र मछली संस्कृति पर 3 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित
अब्दुल गनी कोहली ने मछली कृशि के बारे में उचित दिशानिर्देश, जागरूकता पर बल दिया
5 Dariya News
श्रीनगर 09-Aug-2017
पशु,भेड़पालन एवं मछली पालन मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने आज प्रदर्षन फार्म पांडच को दौरा किया जहां पर मछली किसान विकास एजेंसी ने सम्मिश्र मछली संस्कृति पर 3 दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन किया।यह कार्यक्रम राश्ट्रीय मछली बीज विकास बोर्ड हैदराबाद द्वारा प्रायोजित 8 से 10 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें घाटी के 10 जिलों से महिलाओं सहित 50 किसानों ने भाग लिया।इस अवसर पर किसानों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सांस्कृतिक कार्यों के अनुभव को साझा करने तथा मछली कृशि में आधुनिक तरीकों को बढ़ाने में सहायता करते हैं।इस अवसर पर मंत्री ने मछली कृशि के दौरान एक हादसे के शिकार हुए एक मछुआरे को 1 लाख रु. का चैक भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में मछली संस्कृति को बढ़ावा देने पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है तथा इस सम्बंध में राज्य में नीली क्रांति योजना सहित विभिन्न प्रमुख कार्यक्रमों को शुरू किया गया है।उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु प्रतिबद्ध है तथा कहा कि राज्य में मछली खेती का अधिक दायरा है परंतु किसानों को सही दिशानिर्देश तथा आधुनिक तकनीकें उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मछली कृशि को बढ़ावा देने से किसानों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार होने के अलावा बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
मंत्री ने किसानों से आगे आकर राज्य तथा केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गईं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।किसानों ने मंत्री के समक्ष अपनी मांगों एवं सुझावों को रखा। उन्होंने मंत्री से नीजि किसानों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया ताकि किसान बिना किसी देरी के अपने उत्पादन को बाजारों में ले जाकर बेच सकें। मंत्री ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनकी जायज़ मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।3 दिवसीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लेते हुए मंत्री को बताया गया कि यह कार्यक्रम प्रदर्षन फार्म पांडच में मछली किसान विकास एजैंसी द्वारा आयोजित किया गया है। यहां पर ट्राऊट, कार्प तथा सजावटी मछली पालन जैसी मछली संस्कृति के विविध कार्यों को शुरू किया जा रहा है। मंत्री ने इस कार्यक्रम के भागीदारों के मध्य प्रमाणपत्र भी वितरित किये।इससे पूर्व मंत्री ने पांडच श्रीनगर में नवनिर्मित मछली तालाब में सिल्वर फिश तथा गोल्डन कार्प बीच फार्म में छोड़े। मछली पालन निदेशक आर.के. पंडिता तथा मछली पालन विभाग के अन्य वरिश्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।