5 Dariya News

पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां कमीशन समक्ष डिप्टी कमिशनर, संगरूर और एस.एस.पी.संगरूर पेश

कमिशनर द्वारा मजदूरों और देहाड़ीदारों की मजदूरी सरकारी रेटों मुताबिक देने को यकीनी के लिए कहा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 08-Aug-2017

आज डिप्टी कमिशनर, संगरूर और एस.एस.पी. संगरूर धंदीवाल के जिमींदारों द्वारा दलितों का बाइकाट करने के मामलेे में पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां कमीशन के समक्ष निजी स्तर पर पेश हुए और संपूर्ण स्थिति संबंधी आयोग को अवगत् करवाया। इस बात की जानकारी देते हुये आज यहां पंजाब राज्य अनुसूचित जातियां कमीशन के चेयरमैन श्री राजेश बाघा ने बताया कि डिप्टी कमिशनर द्वारा बताया गया कि धंदीवाल का मामला किसानों और मजदूरों का मामला था न कि कोई जातिवाद का। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। एस.एस.पी. संगरूर ने कमिशन को बताया कि धंदीवाल में काम-काज आम दिनों की तरह चल रहा है और कोई भी तनावपूर्ण स्थिति नहीं है। श्री बाघा ने डिप्टी कमिशनर को कहा कि मजदूरों और देहाड़ीदारों की मजदूरी सरकारी रेटों मुताबिक देने को यकीनी बनाया जाये। उन्होंने बताया कि कमिशन ने अपने स्तर पर एक कमेटी गठित की है जिसमें श्री राज सिंह, सीनियर वायस चेयरमैन, श्री दर्शन सिंह और श्री तरसेम सिंह स्यालका मैंबर हैं। यह कमेटी मौका देख चुकी है और रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा है। रिपोर्ट आने के पश्चात ही इस पर कमिशन कोई फैसला करेगा।