5 Dariya News

विकास बराला किसी साजिश का शिकार तो नही हुआ जांच के आदेश दें राजनाथ सिंह- वीरेश शांडिल्य

वीरेश शांडिल्य बोले-केस की बिना जांच हुए विपक्ष क्यों मांग रहा है सुभाष बराला का इस्तीफा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 05-Aug-2017

आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने जारी प्रेस ब्यान में कहा दुख की बात है भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के सुपुत्र विकास बराला के केस को राई के पहाड़ जैसा बना दिया उन्होंने कहा यही नही सुभाष बराला का विपक्ष ने इस्तीफा देने की मांग भी कर डाली । शांडिल्य ने कहा जो कुछ हुआ सब जल्द बाजी में हुआ लगता है। आवाज-ए-हिंदुस्तान के प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह से इस पूरे प्रकरण की पुनः जांच करवाने की मांग की है।उन्होंने कहा कि विकास बराला को एक क्रिमिनल दिखाया जा रहा है जबकि केस दर्ज किसी जांच के आधार पर नही हुआ। चंडीगढ़ पुलिस ने कल 12 बजे रात से अब तक क्या जांच की इस पर पुलिस श्वेत पत्र जारी करें l उन्होंने कहा कि जिस ढंग से इस मामले को मीडिया ट्रायल बनाया जा रहा वो सिर्फ सुभाष बराला के राजनीतिक जीवन को कमजोर करने की साजिश है।शांडिल्य ने कहा कि इस तरह के मामलोंनिष्पक्ष जांच जरूरी है क्योंकि ऐसे आरोप यदि सच्चे हैं तो सख्त सजा मिले लेकिन ऐसे मामलों को बेवजह राई का पहाड़ बनाना उचित नही है।