5 Dariya News

राज्य में विकास लक्ष्यों को पूरा करने हेतु प्रयास जारी हैं- अजय नंदा

विजयपुर में लोगों को ऊर्जा सब स्टेशन समर्पित किया

5 Dariya News

श्रीनगर 03-Aug-2017

वित्त एवं योजना राज्य मंत्री अजय नंदा ने आज कहा कि सरकार महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास लक्ष्यों की प्राप्ति तथा ग्रामीण क्षेत्रों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।मंत्री ने यह बात विजयपुर क्षेत्र में लोगों को ऊर्जा सब स्टेशन समर्पित करते हुए । उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास प्रक्रिया में तेजी लाने तथा गरीब एवं अधिकार हीन वर्गों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने हेतु बड़ी बड़ी कम्पनियों को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास योजनाओं को बनाने तथा उन्हें लागू करने हेतु लोगों से सीधे सलाह ले रही है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि लोगों की भागीदारी के बिना सुशासन संभव नही है।इसके अतिरिक्त मंत्री ने बताया कि गरीब वर्गों के आर्थिक परिदृश्य में सुधार लाने हेतु देश में लगभग 90 योजनाएं शुरू की गई हैं जिन का लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।प्रशासनिक सुधारों से सम्बंधित मंत्री ने कहा कि आम आदमी की समस्याओं को कम करने हेतु  प्रशासन का कार्य करने का तरीका पूरी तरह से सही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे विकास प्रकिया में अपनी सक्रिय भूमिका निभायें तथा सरकार को स्थानीय सम्पतियों, समस्याओं तथा चुनौतियों की जानकारी दी।मंत्री ने कहा कि ग्रामीण तथा दूर दराज़ के क्शेत्रों में बेहतर सड़क सम्पर्क, पेयजल, बिजली आपूर्ति, शिखा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने हेतु सभी प्रयास किये जा रहे है।विजयपुर के सरकारी मिडल स्कूल में उर्दू शिक्षक की स्थानीय लोगों की मांग पर प्रतिक्रिया जताते हुए मंत्री ने उन्हें इस मुद्दे को प्राथमिक रूप से सम्बंधितों के समक्ष रखने का आष्वासन दिया।