5 Dariya News

प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने निपटाए 12117 मामले

5 Dariya News

शिमला 03-Aug-2017

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक न्यायाधिकरण के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि फरवरी, 2015 से लेकर अभी तक कुल 18185 प्राप्त मामलों में से 10922 मामलों का निपटारा किया है। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से प्राप्त 6435 मामलों में से 1195 मामले निपटाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 259 अवमानना याचिकाएं, 15 समीक्षा याचिकओं, 20 पूर्व याचिकाओं सहित 5143 विविध आवेदनों का भी निपटारा इस अवधि के दौरान किया गया है।प्रवक्ता ने कहा कि ट्रिब्यूनल ने वर्ष 2009 से पूर्व के पुराने लम्बित मामलों का निपटारा डिवीजनल बैंच द्वारा प्राथमिकता के आधार करने का निर्णय लिया है।