चेरिंग दोरजे ने लेह में सहकारिता सुपर बाजार का उद्घाटन किया
5 Dariya News
लेह 02-Aug-2017
सहकारिता एवं लद्दाख मामलों में मंत्री चेरिंग दोरजे ने आज लेह के पहले सहकारिता सुपर बाजार ‘बामी दुनिया उपभोक्ता सहकारिता भंडार‘ तथा ‘सहकारिता औशधी दुकान‘ का उद्घाटन किया।एलएएचडीसी के सीईसीडॉ सोनम दावा लोंपो, डीसी लेह प्रसन्ना रामास्वामीजी, ईसी पशु एवं भेड़ पालन मुमताज हुसैन, लेह के विधायक नवांग रिगजिन जोरा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी. नम्गियाल, सम्बंधित काऊंसलर, जिला अधिकारी, धार्मिक एवं सामाजिक प्रमुख तथा विभिन्न गांवों से विभिन्न सहकारिता सोसाईटीज़ के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस सहकारिता सुपर बाजार के पीछे का लक्ष्य जिले के किसानों हेतु बाजार को विकसित करना है। इस सुपर बाजार को शुरू करने में आई चुनौतियों को बताते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान में सहकारिता विभाग को 23 कनाल भूमि स्थानातंरित की गई है, लेह कृशि, उत्पाद, उपकरणों, बीजों आदि जैसे उत्पादनों को बेचने तथा खरीदने के लिए इसका प्रयोग करेगा। उन्हांने सहकारिता विपणन समाज पर बल देते हुए कहा कि किसानों के लिए अधिक से अधिक लाभ सुनिश्चित करने हेतु भूमि के संचालन की जिम्मेदारी ली जाये।मंत्री ने डीआरसी लेह को बाजार में समय समय पर उपभोक्ताओं के लिए सर्दियों के कपड़े तथा अन्य सामग्री उपलब्ध रखने के निर्देश दिये।दोरजे ने कहा कि सरकार सहकारिता आंदोलन में बदलाव लाने हेतु कार्य कर रही है जिसके लिए राज्य में चुनाव आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि जम्मू में पहले से ही चुनाव आयोजित किये गये है जबकि कश्मीर में भी शीघ्र आयोजित किया जायेगा। एलएएचडीसी कीं सीईसी डॉ. सोनम दावा ने सुपर बाजार, कोल्ड स्टोरेज के लिए लेह जिले के लोगों की ओर से मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि परिशद सब्जी विक्रेताओं को उनके उत्पादन बेचने के लिए सहकारिता दुकानों में उन्हें स्थान देकर दूरदराज के गांवों के सब्जी विक्रेताओं को सहायता उपलब्ध करवा रही है। लेह के विधायक जोरा ने भी इस नये सुपर बाजार के लिए मंत्री, डीआरसी तथा जिले की सभी सहकारिता सोसायटीज़ का आभार जताया। उन्होंने स्थानीय लोगों के कल्याण हेतु कार्य करने के लिए जिला अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर एक पारम्परिक संस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।