आई.टी.आई की परीक्षाओं में नकल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी- चरनजीत सिंह चन्नी
परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा के लिए डी.जी.पी के साथ तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की बातचीत
5 Dariya News
चंडीगढ़ 01-Aug-2017
पंजाब में चल रही आई.टी.आई की परीक्षाओं दौरान नकल बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सरकारी काम काज में विघ्न डालने वालों और नकल करवाने वालों के खि़लाफ़ विभागीय कार्यवाही के साथ साथ पुलिस कार्यवाही भी की जायेगी। पटियाला और मोगा में कुछ लोगों की तरफ से आई.टी.आई की परीक्षायों में विघ्न डालने का गंभीर नोटिस लेते तकनीकी शिक्षा मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने विभाग के सीनियर आधिकारियों की विशेष मीटिंग बुलायी, जिस दौरान निर्देश जारी किये कि विभाग के सीनियर आधिकारी निजी तौर पर सभी परीक्षा केन्द्रों की अचानक चैकिंग करें, विशेषकर चण्डीगढ़ से दूर दराज के परीक्षा केंद्र ज़रूर चैक किये जाएं जिस की रोजाना रिपोर्ट उन तक भेजी जाये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह ख़ुद भी परीक्षा केन्द्रों की अचानक चैकिंग करेंगे और नकल करने या करवाने वालों के खि़लाफ़ पूरी सख्ती की जायेगी।स. चन्नी ने कहा कि इस वर्ष पंजाब सरकार ने नकल को रोकने के लिए बड़ा प्रयास करते आई.टी.आई की परीक्षाओं के बहुत से केंद्र सरकारी संस्थानों में बनाये हैं, परन्तु कुछ तकनीकी कारणो से कुछ केंद्र प्राईवेट संस्थानों में बनाने पड़े हैं।
उन्होंने साथ ही बताया कि नकल रोकने के लिए सरकार की तरफ से प्राईवेट परीक्षा केन्द्रों में भी सुपरिटेंडेंट सरकारी ही लगाये गए हैं। उन्होंने कहा कि एक -दो प्राईवेट संस्थानों में स्थापित परीक्षा केन्द्रों से रिपोर्टों आईं हैं, जहां नकल करवाने और सरकारी काम काज में विघ्न डालने का यत्न किया गया है। उन्होंने बताया कि पटियाला नज़दीक प्राईवेट बलराज सिंगला आई.टी.आई में स्थापित किये गए परीक्षा केंद्र में प्राईवेट संस्था के प्रबंधकों की तरफ से जानबूझ कर रुकावट डाल कर इम्तिहान में देरी की गई है। उन्होंने बताया कि चण्डीगढ़ मुख्य कार्यालय को इस संबंधी सूचना मिलते ही चण्डीगढ़ से स्टाफ भेजकर परीक्षा संपूर्ण करवाई गई। स. चन्नी ने साथ ही बताया कि इस मामले सम्बन्धित उन्होंने ख़ुद डी.जी.पी पंजाब के साथ बातचीत करके परीक्षाओं में रुकावट डालने वाले निजी संस्थानों के खि़लाफ़ बनती कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस के अतिरिक्त आई.टी.आई की परीक्षा के लिए बने सभी परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारी मुहैया करवाने के लिए भी उन्होंने डी.जी.पी पंजाब को कहा है।