5 Dariya News

अजय नंदा ने कटड़ा, पौनी में सड़कों, पुलों के कार्य का निरीक्षण किया

5 Dariya News

रियासी 01-Aug-2017

वित्त एवं योजना राज्यमंत्री अजय नंदा ने आज कटड़ा तथा पौनी के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सड़कों एवं पुलों के कार्य के अलावा लोगों के मुद्दों की जानकारी ली।जिला विकासायुक्त रविन्द्र कुमार, एसडीएम कटड़ा नीलम खजुरिया, पीडब्ल्यूडी ऊधमपुर-रियासी के एसई एम.डी. ख्वाजा, एसीडी एम.वाई. मलिक, विभिन्न विभागों के कार्यकारी अभियंता तथा अन्य अधिकारी मंत्री के साथ थे।मंत्री ने कैटरीन होटल के निकट मगहाल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को मगहाल पुल की ओर जाने वाली सड़कों के कार्य को पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने वन एवं ग्रामीण विकास विभागों को दूसरे पैदल पुल को यथाशीघ्र पूरा करने में सहायता प्रदान करने के लिए कहा जिससे क्षेत्र के अधिक लोगों को लाभ होगा।मंत्री ने कटड़ा तहसील के  अघार जित्तो, सरबार तथा अन्य क्षेत्रों में चालू कार्यो का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को समय पर विकास कार्यो को पूरा करने हेतु कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

इसके उपरंत मंत्री ने पौनी तहसील का दौरा कर सम्बंधित अधिकारियों को कुंदकनियारी सड़क की उचित कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने दब तथा रयाले सड़कों के कार्य का भी निरीक्षण किया तथा इन सड़कों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।मंत्री ने अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि मनरेगा तथा अन्य योजनाओं के अंतर्गत सीडीएफ से पौनी में लिये गये सभी पीएमजीएसवाई सड़कों, मौजूदा सड़कों पर तारकोल बिछाने तथा अन्य विकास कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को समय पर इनका लाभ मिल सके।मंत्री ने जिला प्रशासन को बारिश के मौसम के दौरान व्यक्तिगत रूप से स्थिति की निगरानी रखने तथा किसी भी संकटपूर्ण स्थिति में लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए कहा।दौरे के दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधिमंडलों ने  मंत्री से भेंट कर उन्हें अपने मुद्दों एवं समस्याओं से अवगत करवाया।मंत्री ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी सभी जायज़ मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।